पटना : कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, गठबंधन टूटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

पटना : कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, गठबंधन टूटा

bihar-congress-mlc-candidate
पटना । कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया गया है। सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ सीट के तालमेल पर सहमति नहीं बन पाने के बाद कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों की घोषणा की है। राजद ने पिछले दिनों अपने छह उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। बिहार विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: