मधुबनी, 02 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौआबाखर (हटनी) में गांधी जी के आदर्शों एवं स्वच्छता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों से परिचित कराने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। झांकी के माध्यम से बच्चों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता संबंधी विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आयोजित परिचर्चा में गांधी जी के आदर्शों और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने तथा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं गंगा मित्र सुभाष कुमार कामत ने किया।
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने झांकी के जरिए प्रस्तुत किए गांधी जी के आदर्श
मधुबनी : गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने झांकी के जरिए प्रस्तुत किए गांधी जी के आदर्श
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें