- गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता आनंद वर्मा ने कहा कि गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी के विचारों और उनके स्वच्छता संबंधी आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। विद्यार्थियों को इन गतिविधियों से जोड़कर उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जा सकती है। वहीं, राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक उमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीरा कुमारी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार, कुमारी पुष्पम, मनीष कर्ण सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें