सीहोर : एक तरफा मुकाबले में भैरुंदा ने सेंट मेरी स्कूल को 76 रन के विशाल अंतर से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

सीहोर : एक तरफा मुकाबले में भैरुंदा ने सेंट मेरी स्कूल को 76 रन के विशाल अंतर से हराया

sehore-cricket
सीहोर। शहर के भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद परिसर में जारी आरएसआई कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें भैरुंदा टीम ने सेंट मेरी स्कूल को एक तरफा मुकाबले में 76 रन के विशाल अंतर से हराया। इधर एक अन्य मुकाबले में लुर्द माता की टीम ने आईईएस स्कूल टीम को सात विकेट से हराया। मैच के अंत में अता उल्ला खान, अनुराग रावल, कोच अक्षय दुबाने और अजय चंदेल सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भैरुंदा टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। इसमें भविष्य ने 17 रन, पियुष ने 25 रन, राजवीर ने 24 रन, आदित्य ने 31 रन की पारी खेली। वहीं सेंट मेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत-वीर ने 3-3 विकेट  हासिल किए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरी टीम 13.1 ओवर में मात्र 85 रन पर सिमट गई। इसमें अजित ने 51 रन और सुमित ने 10 रन की पारी खेली। इधर भैरुंदा की ओर से युवराज ने 4 अविकेट, सिद्धार्थ ने 2 विकेट हासिल किए थे।


लुर्द माता स्कूल ने 7 विकेट से जीत हासिल की

आरएसआई के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एक अन्य मुकाबले में लुर्द माता टीम ने आईईएस को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईईएस टीम 14.3 ओवर में मात्र 45 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुर्द माता टीम ने 5.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। 

कोई टिप्पणी नहीं: