दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

modi-tribute-mahatma-gandhi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका शाश्वत संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने कहा कि बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल था जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बापू का शाश्वत संदेश हमें एक बेहतर समाज और ‘विकसित भारत’ की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से यह भी कहा कि देश के लिए इस दिन के महत्व से सभी लोग परिचित हैं। मोदी ने कहा, ‘‘बापू की विचारधारा ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत हैं जो सत्ता से दूर रहने के बावजूद करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी महात्मा गांधी की विचारधारा मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी और प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने हमेशा सभी को ‘स्वदेशी’ अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रक्रिया में खादी हमेशा प्राथमिकता रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि दो अक्टूबर को कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें कि यह ‘स्वदेशी’ है।’’ गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था और 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: