दिल्ली : खरगे, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

दिल्ली : खरगे, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

rahul-gandhi-tribute-mahatma-gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों पर अडिग रहने का संकल्प लिया। खरगे और राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ व्यापक जनभागीदारी को आकार दिया। उनके विचारों से दुनिया भर में कई आंदोलनों को प्रेरणा मिली। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को अन्याय के खिलाफ सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले महात्मा गांधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।’’ राहुल गांधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और निर्भयता महात्मा गांधी की सबसे बड़ी विरासत हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी नहीं झुकना और सत्य, अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: