बेनीपट्टी/मधुबनी, 02अक्टुबर (संवाददाता) । भाकपा–माले से संबद्ध अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राज्य ब्यापी कार्यक्रम के तहत बेनीपट्टी प्रखंड के अकौर एवं अरेड़ उतरी पंचायत भवनों पर जमुआरी में गरीबों का महाजुटान आयोजित किया गया. अकौर पंचायत भवन पर हुए महाजुटान का नेतृव बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित ने किया वही अरेड़ उतरी पंचायत भवन पर गरीबों के महाजुटान का नेतृव माले जिला कमिटी सदस्य सुनीता देवी सदाय ने किया. इसके अलावा कई पंचायतों में गरीबों का बैठक आयोजित किया गया। आज का यह कार्यक्रम "आवेदन लो - जमीन का कागज दो "," आवेदन लो - जी राम जी के तहत काम दो. ", " महंगी रोको,काम दो - काम का उचित दाम दो. " के नारो के साथ जोरदार जुझारू प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में समतोलिया देवी, सुबिदा देवी, गंगा देवी, गीता देवी, राम विनय पासवान, अशर्फी सदाय, उपेॢर सदाय , माधे सदाय, शिरजू सदाय, बिकाश सदाय सहित सैकड़ों ग्रामीण गरीबों ने भाग लिया।
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
मधुबनी : खेग्रामस का महाजुटान, दिया धरना
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें