वाराणसी : दो हजार मातृशक्तियों पर पुष्पवर्षा, चुनरी ओढ़ाकर किया अभिनंदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

वाराणसी : दो हजार मातृशक्तियों पर पुष्पवर्षा, चुनरी ओढ़ाकर किया अभिनंदन

  • काशी में नारी शक्ति के सम्मान का आयोजन, डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा—सशक्त नारी वाले राष्ट्र को कोई गुलाम नहीं बना सकता
  • अष्टमी पर सरोजा पैलेस में मातृशक्ति अभिनंदन व फलाहार कार्यक्रम, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जगदीश पटेल ने आयोजन को बताया अद्भुत

Pushp-varsha-varanasi-navratri
वाराणसी (सुरेश गांधी)। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में मातृशक्ति के सम्मान का भव्य आयोजन हुआ। शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दो हजार से अधिक महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उपहार भेंट किए। इसके बाद सभी ने फलाहार ग्रहण किया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म में नारी का स्थान सर्वोच्च है। नारी सृजन की देवी है और भारतीय संस्कृति में उसे सदैव सम्मान दिया गया है। सीता-राम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण और उमा-शंकर जैसे नामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में नारी शक्ति को विशेष महत्व प्राप्त है। जिस राष्ट्र की महिला शक्ति सशक्त होती है, उसे कोई गुलाम नहीं बना सकता। इतिहास की वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नारी राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने के साथ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस भी रखती है।


धार्मिक विरासत का भी किया उल्लेख

विधायक ने कहा कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से विशिष्ट महत्व रखता है। इसी क्षेत्र में ज्योतिर्लिंग श्रीकाशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और नवदुर्गा व नवगौरी के मंदिर स्थित हैं। ऐसे क्षेत्र में नवरात्र के अवसर पर मातृशक्ति का सम्मान करना विशेष महत्व रखता है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी सदैव पूजनीय रही है। शास्त्रों में भी नारी शक्ति के सम्मान की परंपरा का उल्लेख मिलता है। उन्होंने डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे मातृशक्ति के प्रति सम्मान का सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर मंत्री नेहा कक्कड़ ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, संदीप चौरसिया, सुनील यादव, गोपाल जी गुप्ता, बबलू सेठ, तारकेश्वर जायसवाल, राजीव सिंह डब्बू, सुनीता राजेश सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, पार्षद एवं क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, संजय केशरी, श्रवण गुप्ता, अभिजीत भारद्वाज, अनंतराज गुप्ता, अशोक यादव, मनोज यादव, नीरज जायसवाल और शुभम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: