- शंघाई में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद बढ़ी युवाओं की दिलचस्पी, अब तक चार लाख पंजीकरण
63 कौशल श्रेणियों में दिखा सकेंगे प्रतिभा
इंडियास्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की देखरेख में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें विनिर्माण, इंजीनियरिंग, निर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रचनात्मक उद्योग और सेवा क्षेत्र सहित 63 कौशल श्रेणियां शामिल हैं। प्रतियोगिता जिला एवं क्षेत्रीय स्तर से शुरू होकर राज्य, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है।
पिछले प्रदर्शन से बेहतर रहा भारत
शंघाई में भारतीय दल ने 2024 में फ्रांस के ल्योन में आयोजित वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के 13वें स्थान की तुलना में इस बार तीन पायदान का सुधार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया। भारत के अब तक के सबसे बड़े 70 सदस्यीय दल ने 63 कौशल स्पर्धाओं में भाग लिया। इस उपलब्धि ने युवाओं के बीच कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाया है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक, कॉलेजों और कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। ऐसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल हब के माध्यम से 19 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण पोर्टल: स्किल इंडिया डिजिटल हब—इंडियास्किल्स प्रतियोगिता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें