मोतिहारी : पानी में डूबने से 4 बच्चियों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

मोतिहारी : पानी में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

four-children-died-motihari-river
मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर अंचल अंतर्गत शुक्रवार (02 अक्टूबर 2026) को एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जहाँ पानी में डूबने से चार बच्चियों की अकाल मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले पर संज्ञान लिया और आपदा प्रबंधन मानकों के तहत त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, अंचल प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटना के 8 घंटे के भीतर सभी मृतक बच्चियों के निकटतम परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में ₹4,00,000 (चार-चार लाख रुपये) का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित पहल से पीड़ित परिवारों को आपदा की इस घड़ी में तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं: