नेपाल राजनीति :- माधव नेपाल बनेंगे नए प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मई 2009

नेपाल राजनीति :- माधव नेपाल बनेंगे नए प्रधानमंत्री

सीपीएन (यूएमएल) ने वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में मधेशी जनाधिकार मंच के साथ मिलकर रविवार को नई गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही माओवादी प्रमुख और कार्यवाहक प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए।

सीपीएन (यूएमएल) को देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस का समर्थन हासिल है। सीपीएन यूएमएल ने बीते दो सप्ताह से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करते हुए 346 सांसदों के दस्तखत के साथ सदन के अध्यक्ष सुभाष नेमवांग के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 601 सीटों वाली नेपाली संसद तक पहुंचने के लिए किसी पार्टी को 301 सांसदों का समर्थन हासिल होना जरूरी है।

बदलते परिवेश में राजनीती का बदलता समीकरण नेपाल के लिए आने वाला भविष्य तय करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: