राजौरी जिले के कालाकोट में सेना के एक जवान ने अपने से वरिष्ठ अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी। जवान अधिकारी द्वारा उसे दी गयी सजा से नाराज था।
कुलजीत नाम के जवान ने कंपनी हवलदार मेजर आरवी यादव को कालाकोट के मिठियानी इलाके में 63 आरआर मुख्यालय में गोली मार दी। घटना में यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान सुदेश पानी घायल हो गया।
कुलजीत सुबह की ड्रिल और परेड में शामिल नहीं हुआ, जिसके चलते यादव ने उसे सजा दी थी। घटना के बाद से कुलजीत फरार है। सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बुधवार, 20 मई 2009
सेना के जवान ने सीनियर की ह्त्या की.
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें