काबुल में भारतीय दूतावास के नजदीक हुए हमले में सभी भारतीय सुरक्षित !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 जनवरी 2010

काबुल में भारतीय दूतावास के नजदीक हुए हमले में सभी भारतीय सुरक्षित !!

काबुल में भारतीय दूतावास के नजदीक सोमवार को हुए तालिबान के हमलों के बावजूद यहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं लेकिन उन्हें कहीं आने जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।

अफागानिस्तान की राजधानी में हुए आतंकवादियों के हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया, काबुल में मौजूद सभी भारतीयों के सुरक्षित होने की खबर है। इस हमले में चार हमलावरों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।

बयान में बताया गया है, हमने सभी भारतीयों को अपनी गतिविधियों को रोकने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है।

नई दिल्ली में मौजूद सूत्रों ने बताया कि भारतीय दूतावास से लगभग दो किलोमीटर दूर हमले की यह घटना हुई। इस स्थान पर जुलाई 2008 से दो बार हमले हो चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन के पास इसके ठीक बाद सुबह 10 बजे ताबड़तोड़ हमले हुए। वहीं, भारतीय दूतावास के पास सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: