फिर से दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 जनवरी 2010

फिर से दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं !!

चीनी कीमतों में बेतहाशा तेजी से आलोचनाओं का सामना कर रहे खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उत्तरी भारत में दूध की कमी के कारण दुग्ध उत्पादक इसकी कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आगाह किया कि जब तक कीमतों को बढ़ाने का निर्णय नहीं किया जाता राज्यों के लिए दूध को खरीदने में मुश्किल पेश आएगी।

पवार ने कहा कि हम विशेषकर उत्तरी भारत में दूध की अपर्याप्त उपलब्धता की स्थिति को झेल रहे हैं। अक्टूबर में हमने कीमत में वृद्धि करने का निर्णय किया था। इसकी कीमतों को बढ़ाने की मांग की जा रही है।

उन्होंने पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्रियों की दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता मुझे नहीं मालूम कि विभिन्न राज्यों के लोग दूध खरीदने में सक्षम होंगे या नहीं। यह दर्शाता है कि किस तरह से इस क्षेत्र की अनदेखी हुई है।

प्राइवेट डेयरी व्यापारियों द्वारा दिल्ली में आपूर्ति की जाने वाली दूध की कीमत 35 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंची है, जबकि मदर डेयरी और अमूल द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला फूल क्रीम दूध 28 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

आज ही कहीं सुना कि कम होने वाली हैं..