चांदीपुर में "अस्त्र " मिसाइल का सफल परिक्षण !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 11 जनवरी 2010

चांदीपुर में "अस्त्र " मिसाइल का सफल परिक्षण !!

भारत ने सोमवार को उड़ीसा के आईटीआर से हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण किया। चांदीपुर परीक्षण स्थल से आज सुबह करीब 9.45 बजे हवा से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया गया। इसे भारत की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

आईटीआर के निदेशक एस. पी. शाह ने बताया कि यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। शाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आज एक और अस्त्र मिसाइल का भी परीक्षण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: