सीमेंस ने नयी सम्भावना जाहिर की, आठ हजार की भर्ती. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 फ़रवरी 2010

सीमेंस ने नयी सम्भावना जाहिर की, आठ हजार की भर्ती.

यूरोप के सबसे बड़े इंजीनियरिंग समूह सीमेन्स एजी अगले तीन साल में देश के ऊर्जा, बंदरगाह, हवाई अड्डïा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्र में करीब 1,600 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने यह भी बताया कि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत पैठ बनाने के लिए वह दो साल में 8 हजार लोगों की भर्ती करेगी।

कंपनी के मुताबिक, प्रस्तावित निवेश का बड़ा हिस्सा घरेलू अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में खर्च किया जाएगा। भारत के लिए पवन चक्की की निर्माण की खातिर कंपनी 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीमेन्स एजी के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी पी. लोएशर ने बताया, 'देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हो रही तरक्की का लाभ उठाना हमारा लक्ष्य है। हम भारत में मूल्यवद्र्घित उत्पादों के निर्माण के लिए देश में 6 नए केंद्र स्थापित करेंगे।

 कंपनी सौर ऊर्जा के लिए तकनीक की आपूर्ति की संभावना भी तलाश रही है। समूह की मुख्य कंपनी सीमेन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरमिन ब्रूक ने कहा, 'हम भारत में अपने उत्पादों का पोर्टफोलियो बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। इन उत्पादों के जरिए हम 2020 तक करीब 6,500 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने की सोच रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: