माओवादी नेता कानू सान्याल ने ख़ुदकुशी की !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 मार्च 2010

माओवादी नेता कानू सान्याल ने ख़ुदकुशी की !!

नक्सल आंदोलन के जनक कहे जाने वाले वरिष्ठ माओवादी नेता कानू सान्याल ने खुदकुशी कर ली। वह 78 साल के थे। उत्तरी बंगाल के अपने गांव नक्सलवाड़ी में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानू सान्याल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के संस्थापक सदस्यों में थे। भारत में सशस्त्र संघर्ष के जरिए क्रांति लाने की नीति को आगे बढ़ाने वाले नेताओं में से वह एक थे।

सान्याल का संगठन कैसे काम करता था, इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। सान्याल हिंसा के जरिए क्रांति में विश्वास करते थे, और उन्होंने खुले रूप में चीन से मिलने वाली मदद को भी स्वीकार किया था।

पिछले दिनों टाटा द्वारा सिंगुर में भूमि अधिग्रहण की खिलाफत करने वालों

पिछले दिनों टाटा द्वारा सिंगुर में भूमि अधिग्रहण की खिलाफत करने वालों में से वे एक थे। 2006 में उन्हें न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को रोकने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: