ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल का सफल परिक्षण !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 मार्च 2010

ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल का सफल परिक्षण !!

भुवनेश्वर। उडीसा तट पर बंगाल की खाडी में एक जंगी जहाज से भारतीय नौसेना ने रविवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल के उध्र्वाकर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख ए सिवाथानु पिल्लई ने बताया, भारतीय नौसेना के जहाज रणवीर से इस मिसाइल का रविवार को सुबह साढे ग्यारह बजे परीक्षण किया गया और इसने अपने लक्ष्य (एक जहाज) को सफलतापूर्वक भेद दिया। यह एक सटीक निशाना था और एक पूर्ण मिशन था।
परीक्षण के बाद भारत दुनिया में प्रथम और एकमात्र ऎसा देश बन गया है जिसके बेडे में करतब करने वाला सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल है। पिल्लई ने बताया कि इस मिसाइल का साफ्टवेयर उन्नत है और परीक्षण से यह साबित हो गया है कि अपने लक्ष्य को भेदने से पहले यह अपने मार्ग में सुपरसोनिक गति से परिवर्तन करने में सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। इसकी रफ्तार ध्वनि की गति से 2.8 गुना अधिक है। मिसाइल के आसमान की ओर छोडकर अपने लक्ष्य की ओर जाने से इसके 360 डिग्री घूमते हुए दुश्मन की पोत को तबाह करने की क्षमता साबित हुई है। इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और रक्षा मंत्री ए. के एंटनी ने रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: