गिलानी और मनमोहन सिंह की मुलाकात आधिकारिक नहीं : - कियानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अप्रैल 2010

गिलानी और मनमोहन सिंह की मुलाकात आधिकारिक नहीं : - कियानी


  भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात हुई है।  



ख़बरों के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा के  स्वागत समारोह के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत की ।  
पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ये ‘आधिकारिक मुलाक़ात नहीं थी । पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता नदीम कियानी का कहना था कि मनमोहन सिंह ने गिलानी से बात की । उनका कहना था,''दोनों नेता एक स्थान पर मौजूद थे इसलिए दोनों ने हाथ मिलाया और बातचीत की । "


भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने समाचारपत्र हिंदू से कहा कि 'दोनों नेताओं ने एकदूसरे का अभिवादन' किया  



सम्मेलन की शुरूआत में ही भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था किपरमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के बीच कोई बैठक नहीं होगी  
भारत का कहना था कि परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है 
ग़ौरतलब है कि नवंबर, 2008 में मुंबई हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है 
भारत का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दोषियों को सज़ा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है 
भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन लश्करे तैबा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रति अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है जबकि पाकिस्तान इस आरोप से इनकार करता आया है

कोई टिप्पणी नहीं: