शोएब-सानिया ने एक-दूसरे को कुबूल कर लिया !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अप्रैल 2010

शोएब-सानिया ने एक-दूसरे को कुबूल कर लिया !!


आखिरकार देश की सबसे बड़ी मैरिज मिस्ट्री सोमवार को पूरी तरह से सुलझ गई। आयशा सिद्दीकी के पेंच और तारीखों के हेरफेर के बाद शोएब-सानिया ने एक-दूसरे को कुबूल कर ही लिया।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच पहले यह शादी 15 अप्रैल को होनी थी, लेकिन सोमवार सुबह यह खबर आई की यह दोनों एक बजे शादी करने जा रहे हैं। सानिया के पीआरओ के हवाले से मीडिया में यह खबर आई। जब सानिया अपने घर से मां की साड़ी पहनकर होटल ताज कृष्णा के लिए रवाना हुई तो इन खबरों की पुष्टि हो गई।

सानिया की प्रवक्ता रूचा नायक ने पत्रकारों को बताया कि दोनों का निकाह हो चुका है और आप दोनों के लिए दुआ कीजिए।
सानिया ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जो उनकी मां नसीमा ने 25 बरस पहले अपने निकाह पर पहनी थी। इसके साथ ही सानिया पाकिस्तानी क्रिकेटर की दूसरी पत्नी बन गई, जिसने पिछले सप्ताह अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दिया था। शोएब ने शांतनु और निखिल की डिजाइन की हुई काली शेरवानी पहनी थी।
दोनों परिवारों ने अपने प्रवक्ता के जरिए निकाह सोमवार को ही होने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। मेहंदी की रस्म मंगलवार को है जबकि संगीत 14 अप्रैल को है। रिसेप्शन भी पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार 15 अप्रैल को ही होगा।
   
शोएब की आयशा सिद्दीकी से पहली शादी के कारण इस शादी से पहले का घटनाक्रम काफी सनसनीखेज रहा। आयशा ने आरोप लगाया कि शोएब ने उससे फोन पर शादी की और उसके मोटापे के कारण बाद में उसे छोड़ दिया।
पहले आरोपों का खंडन करने के बाद शोएब ने बाद में समुदाय के नेताओं के दबाव के कारण तलाक देने पर रजामंदी जता दी। इससे पहले आयशा ने शोएब पर धोखेबाजी और आपराधिक रूप से धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे शोएब का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। तलाक के बाद एफआईआर वापिस ले ली गई लेकिन शोएब को अभी तक पासपोर्ट नहीं मिल सका है।
 

कोई टिप्पणी नहीं: