शोएब ने मानी सच्चाई, आयशा को दिया तलाक़. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

शोएब ने मानी सच्चाई, आयशा को दिया तलाक़.


टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी रचाने जा रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक आखिरकार मान गए गए कि हैदराबाद की युवती आयशा सिद्दीकी से उनकी शादी हुई थी। लंबे समय तक आयशा को पत्नी न मानने के रूख पर कायम शोएब ने बुधवार को तलाक देकर आयशा से अपने रिश्तों की सच्चाई पर मुहर लगा दी। आयशा की मां और परिजनों ने इस पूरे विवाद के खात्मे पर सुंतुष्टि जताई। शोएब की ओर से तलाक देने के बादआयशा की मां फरीसा सिद्दीकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ""मेरी बेटी को तलाक मिल गया है, हमलोग यही चाहते थे, मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। दोनों पक्षों की रजामंदी से यह फैसला हुआ।"" उन्होंने कहा, ""तलाक के बाद मेरी बेटी बहुत खुश है। वह सिर्फ यही चाहती थी। इसके सिवाय उसे कुछ भी नहीं चाहिए। आज मैंने लंबे समय बाद अपनी बेटी को हंसते देखा। आखिरकार मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया।

"" गौरतलब है कि वर्ष 2002 में आयशा और शोएब का निकाह हुआ था। इस पूरे मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव आबिद रसूल ने कहा कि शोएब ने आयशा को तलाक दे दिया है। बुधवार सुबह काजी साहब की मौजूदगी में इस्लामी कानूनों के अनुरूप यह कार्रवाई पूरी की गई। गुजारा भत्ते के रूप में औपचारिक रूप से शोएब की ओर से 15,000 रूपये की राशि (पांच हजार प्रति माह) अगले तीन महीने तक दी जाएगी। इसके अलावा इस फैसले में किसी तरह के पैसे का लेनदेन नहीं हुआ। स्थानीय समुदायिक नेता इमरान कादरी ने कहा कि बीती रात इस मसले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की गई। अंतत: बुधवार सुबह यह फैसला किया गया कि शोएब आयशा को तलाक देंगे। इसके साथ ही आयशा के परिवार की ओर से यह ऎलान किया गया कि शोएब के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए निवेदन कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि आयशा ने शोएब के खिलाफ रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाध़डी और उत्पी़डन का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में सानिया के घर शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और फिर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। व्ौसे कुछ दिनों पहले तक शोएब आयशा को पहचानने और उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार करते रहे। बीते सोमवार को अपनी होने वाली "दूसरी पत्नी" सानिया के साथ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बार-बार यही दोहराया था कि आयशा से उनका निकाह कभी नहीं हुआ। उन्होंने आयशा को "माहा आपा" (ब़डी बहन) तक कहा था।  

कोई टिप्पणी नहीं: