आई पी एल मैच से पहले धमाका !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अप्रैल 2010

आई पी एल मैच से पहले धमाका !!




बेंगलूर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर कम क्षमता का धमाका हुआ है। इस विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं। यह काफी छोटा ब्लास्ट था। यह धमाका स्टेडियम के गेट नंबर 12 के पास हुआ है। विस्फोटक दीवार पर प्लास्टिक के पीछे रखा हुआ था।

विस्फोट होने के बाद पुलिस ने स्टेडियम को चारों ओर घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चल रहा है। इसी मैदान पर कुछ देर बाद मुंबई इंडियंस और रायल बेंगलूर चैलेंजर्स के खिलाफ मुकाबला होना था।

बैलेस्टिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। खोजी कुत्तो को भी लाया गया है। पुलिस कमिश्नर शंकर बिदारी जांच की अगुवाई कर रहे हैं। बिदारी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि करीब तीन बजकर 15 मिनट पर गेट से सटी दीवार के पास मामूली विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विस्फोटक प्लास्टिक के बैग में रखे थे जिन्हें दीवार के पास रखा गया था। उन्होंने कहा कि विस्फोटक दमदार नहीं थे और फारेंसिक विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नतीजे तक पहुंचा जा सकता है। कमिश्नर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। मैच होगा।