मिस मेक्सिको बनी मिस यूनिवर्स ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 अगस्त 2010

मिस मेक्सिको बनी मिस यूनिवर्स !

नियोन लाइट की रोशनी में चकमकाते कसीनो और लकदक इमारतों के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी शहर लास वेगस में विश्व सुंदरियों की प्रतियोगिता में दुनिया भर से 82 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. जजों ने उनके पारंपरिक पहनावे, स्विमसूट के अलावा उनकी हाजिरजवाबी और सवालों के जवाबों के आधार पर विजेता को चुना।

नई मिस यूनिवर्स नावारेते ने अपने जवाब में पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए बच्चों की देखरेख पर भी ध्यान देने की बात कही। इंटरनेट पर पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर नावारेते ने कहा कि इंटरनेट इस युग के लिए बहुत जरूरी है. मिस मेक्सिको नावारेते को मिस यूनिवर्स चुने जाने के बाद उनके देश के राष्ट्रपति फेलिपे कालदेरोन ने ट्विटर के जरिए अपनी बधाईयां भेजीं.

इस साल का मिस यूनिवर्स इसलिए भी खास रहा क्योंकि मिस अमेरिका रिमा फकीह अमेरिका की तरफ से पहली मुसलमान प्रतियोगी थीं. अमेरिका में वह काफी लोकप्रिय हैं लेकिन हाल में विश्व ट्रेड सेंटर के पास बन रहे मस्जिद को लेकर वह विवाद में घिर गईं. उन्होंने कहा कि वे अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार पर राष्ट्रपति ओबामा के बयान से पूरी तरह सहमत हैं, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि मस्जिद के लिए यह जगह 9/11 के हादसे के मद्देनजर सही नहीं है.

दूसरे स्थान पर मिस यूनिवर्स रनर्स अप का खिताब मिस ऑस्ट्रेलिया ने जीता. ईवनिंग गाउन परेड के बाद मिस फिलिपींस वीनस राज, मिस ऑस्ट्रेलिया जेसिंता कैंपबेल, मिस जमाइका येंदी फिलिप्स और मिस यूक्रेन अंतिम राउंड के लिए चुने गए. जजों में हॉलीवुड अभिनेता विलियम बॉल्डविन, गायक चिना फिलिप्स, संगीतकार शीला ई, अभिनेता जेन सीमूर और ओलंपिक खिलाड़ी एवन लिसाचेक मौजूद थे.


कोई टिप्पणी नहीं: