बिहार विधानसभा चुनावः भाजपा ने 87 उम्मीदवार घोषित . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 सितंबर 2010

बिहार विधानसभा चुनावः भाजपा ने 87 उम्मीदवार घोषित .

बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही भाजपा ने मंगलवार को अपने 87 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।भाजपा और जद (यू) के बीच हुए तालमेल के तहत भाजपा राज्य विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 102 पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने 87 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस सूची पर अंतिम फैसला किया गया।इस बैठक में भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

क्षेत्रवार उम्मीदवार

रामनगर [सुरक्षित] से भागीरथी देवी, नरकटियागंज से सतीश दुबे, चनपटिया से चंद्रमोहन राय, बेतिया से रेनू देवी, रक्सौल से डा. अजय कुमार सिंह, सुगौली से रामचंद्र सहनी, हर्षिद्धि [सुरक्षित] से कृष्णानंद पासवान, मोतीहारी से प्रमोद कुमार, रीगा से मोती लाल प्रसाद, चिरैया से अवनीश कुमार, बथनाहा [सुरक्षित] से दिनकर राम, पारीहार से रामनरेश यादव, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार से बेनीपंट्टी से बिनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, मधुबनी से रामदेव महतो, राजनगर [सुरक्षित] रामप्रीत पासवान, रानीगंज [सुरक्षित] से परमानंद ऋषिदेव, फोरबिसगंज से पदमपराग रेनू, अररिया से नारायण झा, सिकती से आनंदी यादव, अमौर से मजहरुल बारी, बैसी से संतोष कुशवाहा, कस्बा से प्रदीप दास, बानमांखी [सुरक्षित] से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से राजकिशोर केशरी, कटिहार से तारकेश्वर प्रसाद और कदवा से भोला राय को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

प्राणपुर से बिनोद कुमार सिंह, बरारी से विभाष चंद्र चौधरी, कोड़हा[सुरक्षित] से महेश पासवान, सहरसा से आलोक झा, बेनीपुर से गोपाल ठाकुर, दरभंगा से संजय सरावगी, क्योती से अशोक यादव, जाले से विजय मिश्र, पारू से अशोक सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, गोपालगंज से सुभाष सिंह, भोरे [सुरक्षित] से इंद्रदेव माझी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार से सिवान से व्यास देव प्रसाद, जीरादेई से आशा पाठक, दरौली [सुरक्षित] से रामायण मांझी, रघुनाथपुर से विक्रम कुंवर, गोरियाकोठी से भूमेंद्र नारायण सिंह, तरैया से जनक सिंह, छपरा से जना‌र्द्धन सिंह सिगरीवाल, गरखा [सुरक्षित] से ज्ञानचंद माझी, सोनपुर से विनय सिंह, हाजीपुर से नित्यानंद राय, महनार से अच्युतानंद सिंह, मोहिउद्दीननगर से राणा गंगेश्वर सिंह, रोसेरा [सुरक्षित] मंजू हजारी, बछवारा से कुंदन सिंह, टेघरा से ललन कुंवर, बेगूसराय से सुरेंद्र मेहता, बाखरी [सुरक्षित] से रामानंद राम, बिहपुर से इंजीनियर शैलेंद्र, पीरपैंती [सुरक्षित] से अमन पासवान, भागलपुर से अश्रि्वनी चौबे, बांका से राम नारायण मंडल, कटोरिया [अनु. जनजाति] से सोनेलाल हेम्ब्रम, सूर्यगढ़ा से प्रेमरंजन पटेल, लखीसराय से विजय सिन्हा, राजगीर [सुरक्षित] से सत्यदेव आर्य, बख्तियारपुर से विनोद यादव, कुम्हरार से अरुण सिन्हा, पटना साहिब से एनके यादव, दानापुर से आशा सिन्हा, पालीगंज से ऊषा विद्यार्थी, संदेश से संजय टाइगर, आरा से अमरिंदर प्रताप सिंह और अगियांव [सुरक्षित] से शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया गया है। शाहपुर सीट से मुन्नी देवी, बक्सर से सुखदा पांडे, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, चैनपुर से ब्रिज किशोर बिंद, सासाराम से जवाहर प्रसाद, नोखा से रामेश्वर प्रसाद, अरवाल से चितरंजन कुमार, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरुआ से सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बोधगया [सुरक्षित] से श्याम देव पासवान और गया शहर से प्रेम कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार से रजौली [सुरक्षित] से कन्हैया राजवार, हिसुआ से अनिल कुमार सिंह और चकाई फाल्गुनी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: