कांग्रेस की पहली सूची का विवरण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 सितंबर 2010

कांग्रेस की पहली सूची का विवरण.

सोमवार को कांग्रेस ने प्रथम चरण के 77 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें 22 मुसलमान और 14 महिलाएं हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर से चौधरी महबूब अली कैसर, कुशेश्वर स्थान से डा. अशोक राम, साहेबगंज से महाचन्द्र प्रसाद सिंह, आलमनगर से लवली आनंद, लौरिया से विश्वमोहन शर्मा और मोरवा से नागमणि कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये हैं। बाकी प्रत्याशियों के नाम इस तरह हैं।

बाल्मीकि नगर से इरशाद हुसेन, सीतामढ़ी से रूपम यादव, बथनाहा से संजय राम, बेतिया से मदन मोहन तिवारी, रामनगर से नरेश राम, रक्सौल से रामबाबू यादव, चनपटिया से त्रिभुवन प्रसाद शर्मा, नौतन से जनमैत्री ममता, सुरसंड से बिमल शुक्ला, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, गाजापट्टी से गजाधर ठाकुर, परिहार से परवेज आलम, हरलाखी से मोहम्मद शबीर, रानीगंज से हरिप्रसाद बैसंत्री, केसरिया से सुमित्रा देवी यादव, झंझारपुर से हरखू झा, कोचाधाम से एस. सानंद, खजौली से दीपक सिंह, जौकीहाट से ए. आलम, बोचहा से बेबी कुमारी, हथुआ से बाबू दीन खा, बाबूबरही से राजकुमार महासेठ, बहादुरगंज से टी. आलम, बरुराज से बी. महतो, राजापाकड़ से वीरचंद पासवान, लौकाहा से देवनारायण मंडल, बेनीपट्टी से भावना झा, राजनगर से राम इकबाल पासवान, अलीनगर से मदन मोहन झा, गौरा बौराम नागेश्वर पजियार, सहरसा से नीरज गुप्ता, दरभंगा नगर से कमरुल हसन, दरभंगा ग्रामीण से अब्दुल हादी सिद्दिकी, बेनीपुर से गजेन्द्र झा, बहादुर पुर से मुरारी मोहन झा, केवटी से मो. मोहसिन, मीनापुर से सकलदेव साहनी, समस्तीपुर से तरुण कुमार, पापेपुर से बबिता कुमारी, कल्याणपुर से अनिता राम, मोइद्दीनगर से सिद्धार्थ क्षत्रिय, सकरा से उमेश राम, कुरहनी से विनोद चौधरी, कांटी राइन इकबाल, बरौली से आशीष, भोरे से अनिल कुमार राम, रोसड़ा से सरिता देवी पासवान, गड़खा से रघुनंदन मांझी, अमनौर से विधान चन्द्र राय, बड़हरिया से एस.एस. सरनेहक, सोनबरसा से तारिणी ऋषिदेव, निर्मली से विजय गुप्ता, फारबिसगंज से प्रकाश चौधरी, हायाघाट से अरविन्द चौधरी, बिस्फी से अहमद हसन दुलारे, कटिहार से बिनोद यादव, बरारी से संयुक्ता सिंह, कोढ़ा से सुनीता देवी, बहादुरगंज से तौशीफ आलम, त्रिवेणीगंज से सुरेन्द्र सरदार, रुन्नीसैदपुर से मोनी गुप्ता, बेलसंड से ताहिर अनीश खान, सिकटी से सगुफ्ता अजीम, बनमनखी से शालिग्राम ऋषिदेव, प्राणपुर से अब्दुल जलील, कदवा से दिनेश इंसान, सिंहेश्वर से गणेश पासवान और किशनगंज से मो. जावेद आदि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: