कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, जातिसमीकरण का रखा ख्याल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 सितंबर 2010

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, जातिसमीकरण का रखा ख्याल.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 77 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की देर रात 77 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। टिकट पाने वालों में कई नए चेहरे भी शामिल हैं।

कांग्रेस की इस लिस्ट में महिलाओं और मुस्लिमों को तवज्जो दी गई है। पार्टी ने 77 में से 22 सीट मुस्लिम और 14 सीट महिला प्रत्याशियों को दिया है। हालांकि पार्टी ने तीन चरणों के लिए ये लिस्ट जारी की है। लेकिन अपनी पहली सूची में तीन चरणों में 140 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अभी सिर्फ 77 प्रत्याशियों के नाम ही फाइनल किए गए हैं। पार्टी अभी इन तीनों चरणों के लिए 63 और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर सिमरी बख्तियारपुर, विधानसभा में पार्टी के नेता अशोक राम कुशेश्वर स्थान, आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद आलमनगर और आरजेडी से कांग्रेस में शामिल हुए नागमणि मोरबा से चुनाव लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: