बिहार में गंडक बाँध टूटने से बाढ़ का भीषण कहर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 सितंबर 2010

बिहार में गंडक बाँध टूटने से बाढ़ का भीषण कहर.

बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर बने बचाव बांध के टूट जाने के बाद गंडक नदी का कहर मंगलवार को भी जारी है। नदी का पानी और कई नये गांवों में प्रवेश करते हुए सिधवलिया प्रखंड में प्रवेश कर गया है। इधर, सरकार राहत और बचाव कार्य तेज करने का दावा कर रही है। बाढ़ का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 तथा बरौली-सीवान मार्ग के ऊपर से बह रहा है जिस कारण इन दोनों मार्गों पर आवागमन ठप्प हो गया है।

सिधवलिया प्रखंड के खजुरिया गांव में पानी फैल जाने के कारण इस प्रखंड में दहशत व्याप्त हो गया है तथा लोगों का पलायन प्रारंभ हो गया है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के पानी के कारण अब तक करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। गोपालगंज के जिलाधिकारी बाला मुरूगन डी ने मंगलवार को बताया कि बरौली प्रखंड में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को बरौली में बने पांच राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 600 परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि कई परिवार घर छो़डने को तैयार नहीं हैं जिस कारण बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना प़ड रहा है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट चुका है।

जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक टूटे हुए तटबंध की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंडक नदी के बाढ़ से बचने के लिए पायलट चैनल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
इधर, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में पांच मेगा राहत शिविर लगाया जाएगा
गोपालगंज में 10 हजार पोलिथिन शीट्स तथा छपरा को 14,500 पोलीथीन शीट्स उपलब्ध करा दिये गये हैं। गोपालगंज में राहत के लिए एक लाख क्विंटल अनाज तथा छपरा को 60 हजार क्विंटल अनाज उपलब्ध करा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के पास रविवार को गंडक नदी का बचाव बांध टूट गया था जबकि 16 सितम्बर को मुख्य तटबंध टूट गया था। मुख्यमंत्री ने भी सोमवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: