
बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नौकरानी अब अपने बयान से पलट गई है। सरकारी वकील काशीनाथ डिगे के अनुसार शाइनी की 20 वर्षीय नौकरानी ने मामले की सुनवाई कर रही फास्ट ट्रैक अदालत में पिछले सप्ताह कहा है कि एक्टर ने कभी भी उसके साथ रेप नहीं किया। नौकरानी ने आरोप लगाया कि शाइनी के घर पर काम दिलाने वाली महिला के कहने पर उसने बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, नौकरानी से क्लीन चिट मिलने के बाद भी शाइनी के खिलाफ फिलहाल मामला चलता रहेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
शाइनी को 14 जून 2009 को नौकरानी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीन महीने से भी अधिक समय तक जेल की हवा खाने के बाद शाइनी को एक अक्टूबर को सशर्त जमानत मिली थी। अदालत के आदेश के अनुसार शाइनी मुंबई में नहीं रह सकते। शाइनी फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं। पुलिस बलात्कार मामले में 12 गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेजी सबूतों के आधार पर शाइनी के खिलाफ 109 पेज का चार्जशीट तैयार किया है।
1 टिप्पणी:
dukh hotaa hai jab aisee khabar milati hai. kisi kee zindagee barbaad ho jatee hai aisee sazishon ke karan. becharaaa ahujaa. us mahila ko fauran giraftaar karnaachahiye, jisane yah sajish rachee thee.
एक टिप्पणी भेजें