बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के तहत आज अपराहन 4 बजे तक 49 फीसदी मतदान हो चुके हैं। सारण में 45 ,पूर्वी चंपारण में 55 , गोपालगंज में 46, सीवान में 48, वैशाली में 51, और पश्चिमी चंपारण में 52 फीसदी मतदान हो चुके हैं।गौरतलब है कि बिहार में 6 जिलों की 48 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 9 और सुबह 8 बजे तक 5 फीसदी और 12 बजे तक 26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। मतदान शांतिपूर्वक हो रहे हैं। कहीं-कहीं छिटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इन घटनाओं पर चुनाव आयोग और प्रशासन नज़र बनाये हुए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें