कोच्चि फ़्रेंचाइजी का भविष्य तय करने के लिये कल होने वाली आईपीएल संचालन परिषद की महत्वपूर्ण बैठक से पहले सुनील गावस्कर की समूह में भूमिका को लेकर बवाल पैदा हो गया है। फ़्रेंचाइजी ने दावा किया उसने गावस्कर को सलाहकार के तौर पर खुद से जोडा है लेकिन पूर्व कप्तान ने साफ़ किया कि उन्होंने अभी तक पेशकश स्वीकार नहीं की है।फ़्रेंचाइजी समूह ने बीसीसीआई की समयसीमा बीत जाने के बावजूद अपने अंदरूनी मतभेदों को सुलझाने के लिये अब भी क्रिकेट बोर्ड से और समय मांगा है। गावस्कर आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य थे लेकिन कुछ सप्ताह पहले भुगतान विवाद के कारण उन्हें बाहर कर दिया। कोच्चि फ़्रेंचाइजी ने कहा कि उसने गावस्कर को अपने बोर्ड में लिया है लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने अभी फ़ैसला नहीं किया। दूसरी तरफ़ बीसीसीआई ने कहा कि वह फ़्रेंचाइजी में गावस्कर की भूमिका को लेकर अनभिज्ञ हैं।
फ़्रेंचाइजी के सीईओ सत्यजीत गायकवाड ने आज पीटीआई से कहा,“हम समूह के भागीदार अपने अंदरूनी मतभेदों को सुलझाने के बेहद करीब हैं और चाहते हैं कि बीसीसीआई हमें इसके लिये कुछ और समय चाहिए। हमने बीसीसीआई के किसी भुगतान में चूक नहीं की और केवल कुछ समय और चाहते हैं। ”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें