
बीजेपी ने आज कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी प्रचार नहीं करेंगे। बिहार चुनाव में उनकी जरूरत नहीं है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सहमत हैं। इसे देखते हुए बीजेपी ने फैसला लिया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में पार्टी की तरफ से प्रचार नहीं करेंगे।
पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा ने कहा कि कोई और बीजेपी मंत्री को बिहार चुनाव में प्रचार के लिए नहीं कहा गया है। ये पार्टी का निर्णय है। सुषमा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी का जादू चल रहा है। ऐसे में बीजेपी को बिहार में नरेंद्र मोदी की कोई आवश्यकता नहीं है।
पत्रकार वार्ता में सुषमा ने बिहार के मुख्यमंत्री और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इनके 15 साल के शासन में बिहार का बुरा हाल हुआ। बिहार के लोग लालू और राबड़ी से पक गए हैं और बदलाव चाहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें