शरद पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

शरद पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जेडीयू नेता शरद पवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. शरद यादव ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें गंगा में फेंक दिया जाना चाहिए. कांग्रेस की बिहार कमेटी के प्रवक्ता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, "हम गांधी नेहरू परिवार पर यादव की टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना करते हैं. चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए और उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए."

बिहार की चुनाव रैलियों के दौरान शरद यादव ने राहुल गांधी और गांधी नेहरू परिवार पर शाब्दिक हमला करते हुए कहा कि राहुल को गंगा में फेंक दिया जाना चाहिए. कांग्रेस ने शरद यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल की चुनावी रैलियों में बहुत लोगों के आने के कारण शरद यादव घबरा गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: