बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एक विद्यालय भवन से पुलिस ने बुधवार को चार बम बरामद किये। पुलिस को आशंका है कि यह बम नक्सलियों द्वारा लगाये गये हैं।
पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान के तहत केताकी क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय के भवन से चार बम बरामद किये गये हैं। ये बम शक्तिशाली बताये जा रहे हैं। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह तलाशी अभियान चलाया गया था। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि नक्सलियों द्वारा मतदान के दौरान यहां विस्फोट करने की साजिश होगी। हुसैन के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। गौरतलब है कि औरंगाबाद में बिहार विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होना है।
गुरुवार, 4 नवंबर 2010
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें