सचिन जैसे मास्टर बलास्टर बल्लेबाज देने वाले मुंबई के एक 13 साल के स्कूली बच्चे ने 498 रन का स्कोर बनाकर क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकार्ड बना दिया है। अरमान जाफर नाम का यह किशोर रणजी कप्तान वसीम जाफर का भतीजा है।अरमान ने बांद्रा की स्कूल रिजवी स्प्रिंग फील्ड की ओर से शिवाजी स्कूल के खिलाफ 498 रन का निजी स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। यह मैच साउथ मुंबई के क्रॉस मैदान के कर्नाटक खेल संघ मैदान पर खेला गया।
अरमान ने 490 गेंदों में 77 चौके लगाते हुए 498 रन का स्कोर बनाया। इससे पहले परीक्षित वालशंकर का 366 रन का रिकार्ड था। जिसे अरमान ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए तोड दिया। अरमान सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें