हर्ले ने भी भारतीय मीडिया को कोसा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2010

हर्ले ने भी भारतीय मीडिया को कोसा.

एलिजाबेथ हर्ले और भारतीय व्यापारी अरुण नायर के बीच अलगाव और लिज के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के साथ रोमांस की खबरें सबसे पहले ब्रिटिश मीडिया में आईं. लेकिन लिज हर्ले भारतीय मीडिया से सख्त नाराज हैं.

लिज हर्ले का कहना है कि भारतीय मीडिया ने उनके बारे में मनगढंत कहानियां छापीं. हाल ही में ब्रिटिश मीडिया ने ऐसी खबरें छापीं कि हर्ले का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के साथ अफेयर चल रहा है और वह अपने पति अरुण नायर को धोखा दे रही हैं. इसके बाद हर्ले ने ट्विटर पर नायर से अलग हो जाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि वे दोनों कई महीने पहले अलग हो चुके हैं.

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि लिज हर्ले अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि शेन वॉर्न उन्हें धोखा दे रहे हैं और उनका अफेयर किसी और के साथ भी है.

इन खबरों को भारतीय मीडिया ने भी हाथोंहाथ लिया. इसकी एक वजह यह भी रही कि लिज हर्ले और अरुण नायर ने भारत में 2007 में बड़ी धूमधाम से शादी की थी और मीडिया में उसे खूब जगह मिली थी.

अब उसी शादी का टूटना भारतीय मीडिया के लिए बड़ी खबर बन गया. लेकिन हर्ले को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "भारतीय प्रेस को कल्पना के लिए सबसे ज्यादा नंबर मिलने चाहिए."

लिज हर्ले ने ट्विटर पर यह भी कहा है कि अरुण उनके बेटे डियान के बहुत अच्छे पिता हैं. अरुण नायर की शादी के वक्त लिज हर्ले का बेटा डियान पांच साल का था.

कोई टिप्पणी नहीं: