बिहार में पांच हजार नए स्कूल खुलेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 दिसंबर 2010

बिहार में पांच हजार नए स्कूल खुलेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में उच्च शिक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने प्रयास में सूबे में एक हजार उच्च विद्यालय खोलने की शुक्रवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री सचिवालय में मानव संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में एक हजार उच्च विद्यालय खोले जाएंगे। सरकार ने छात्र छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में 500 रुपये बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए ढाई हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को वर्दी खरीदने के लिए एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के सभी उत्कृष्ट महाविद्यालयों को सेंटर फार एक्सीलेंस में परिवर्तित करने का निर्देश दिया। सरकार ने प्रत्येक वर्ष माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधा पुरस्कार देने की घोषणा की है।


नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधा पुरस्कार के तहत अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पहले नौ स्थान पर रहने वालों 15 हजार रुपये और जिला स्तर पर अव्वल स्थान हासिल करने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: