200 साल पुराना बैंक है भारतीय स्टेट बैंक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

200 साल पुराना बैंक है भारतीय स्टेट बैंक.

हमारे देश का सबसे बड़ा एवं पुराना बैंक है - भारतीय स्टेट बैंक. 1806 ई. में   बैंक ऑफ़ कलकत्ता की स्थापना की गयी तथा 1840 ई. और 1843 ई. में क्रमश:बैंक ऑफ़ बॉम्बे और बैंक ऑफ़ मद्रास की स्थापना की गयी.1870 ई. तक इनके 50 शाखाएं खुल गईं. बैंक के शाखाओं को अपने-अपने क्षेत्र में मुद्रा छापने का भी अधिकार प्राप्त था, परन्तु मूल्य निर्धारण ब्रिटिश सरकार करती थी.1921 ई.में इन तीनों बैंकों का विलय इम्पिरिअल बैंक में हो गया पर इम्पिरिअल बैंक की शाखाएं सिर्फ शहरों में ही थी.

15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली एवं 1951 ई. में पहली पंचवर्षीय योजना बनी.तत्कालीन प्रधानमंत्री पं.नेहरु देश का चहुमुखी विकास चाहते थे . भारत गाँवों में बसती है, इसलिए ग्रामीण भारत के विकास के बिना भारत का विकास संभव नही था.इन्ही बातों को ध्यान में रखकर 1955 ई. में इम्पिरिअल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक बन गया.स्थापना के समय 470 शाखाएं  थी. आज भारतीय स्टेट बैंक की 18000 शाखाएं हैं और 22000 ए टी एम है. भारतीय स्टेट बैंक की 50 शाखाएं विदेशों में भी हैं और 2,20,000 कर्मचारी इसमें कार्यरत हैं. बैंक आज देश के बदलाव का माध्यम बन गया है .बही खाते की जगह आज कंप्यूटर आ गया है. बीमा हो या बैंकिंग यह हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है. अब छोटे छोटे गाँवों में बैंक भी बैंक की शाखाएं खुल गई हैं जिसकी वजह से किसानों को सूदखोरों से मुक्ति मिल रही है. भारतीय स्टेट बैंक का पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम कर रही है.


रुनु झा

जमशेदपुर.

कोई टिप्पणी नहीं: