पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के भाटनगर स्थित मैला शुध्दीकरण परियोजना में क्लोरिन वायु का रिसाव होने की घटना मंगलवार के तड़के चार बजे हुइ। अज्ञात चोरों ने क्लोरिन गैस सिलेंडर का पीतल का वाल्व चोरी करने का असफल प्रयास किया जिसके कारण वायु का रिसाव हुआ।
दमकल विभाग द्वारा सात घंटे मेहनत करने के बाद स्थिति काबू में आई। वायु का रिसाव होने के कारण परिसर के निवासी एवं दमकल विभाग के कुछ जवानों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सभी को मनपा के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पंद्रह लोगों का इलाज चल रहा हैं।
पिंपरी- चिंचवड़ मनपा की पिंपरी स्थित भाटनगर में मैलाशुध्दीकरण परियोजना है। मंगलवार को अज्ञात चोरों ने परियोजना इलाके में घुस कर क्लोरिन गैस सिलेंडर के पितल के वाल्व चोरी करने का प्रयास किया था। वाल्व नहीं निकले जिसके कारण चोरों ने सिलेंडर वैसे के वैसे छोड़ दिए और वहां से भाग गए।
थोड़ी ही देर में सिलेंडर से वायु का रिसाव शुरू हुआ। उसके बाद वहां के निवासियों के आंखों में जलन होने लगी तो कुछ निवासियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एहतियात के तौर पर वहां के निवासियों को दूसरी जगह भेज दिया गया।
घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित करने के बाद विभाग की गाड़ी एवं जवान मौके पर पहुंच गए और वायु का रिसाव बंद करने की कोशिश करने लगे। कुछ जवानों को भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके कारण उन्हें भी अस्पताल भर्ती कराया गया। जवानों द्वारा सात घंटे कोशिश करने के बाद वायु रिसाव बंद हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें