नालंदा वि वि का उद्धार करेगा चीन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

नालंदा वि वि का उद्धार करेगा चीन.

कभी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में गिनी जाने वाली बिहार की नालंदा यूनिवर्सिटी फिर खुलेगी. चीन चाहता है कि नालंदा विश्वविद्यालय को पुराना गौरव मिले. इसके लिए चीन ने बिहार सरकार को एक अरब डॉलर की मदद दी है.

नालंदा यूनिवर्सिटी को खुलवाने के मकसद से भारत में चीन के राजदूत झांग यान पटना पहुंचे. मंगलवार को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का एलान किया. चीन चाहता है कि नालंदा में फिर से पांचवीं शताब्दी जैसा गौरवशाली विश्वविद्यालय खड़ा हो.

चीनी राजदूत झांग यान ने कहा, ''ऐतिहासिक नालंदा यूनिवर्सिटी को दोबारा स्थापित करने के लिए चीन एक अरब डॉलर की सहायता देगा.'' वैसे इस संबंध में एक कानून भी बनाया जा चुका है. नालंदा यूनिवर्सिटी बिल 2010 के तहत नालंदा जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा.

नालंदा विश्वविद्यालय का भारत और चीन के इतिहास में खासा महत्व है. नालंदा पांचवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक उत्तर भारत और बौद्ध धर्म का प्रमुख ज्ञान केंद्र रहा. बुद्ध और महावीर कई बार नालंदा में ठहरे. लेकिन अब तस्वीर खंडहरमयी हो गई है. विश्वविद्यालय में सिर्फ टूटे फूटे अवशेष बचे हैं.

लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कोशिशों से नालंदा यूनिवर्सिटी जीवित होती दिख रही है. 2006 में सिंगापुर, चीन और जापान ने वित्तीय मदद का आश्वासन देकर नालंदा इंटरनेशल यूनिवर्सिटी को दोबारा बनाने का वादा किया. इस सिलसिले की कड़ी में मंगलवार को झांग ने दूसरी बार बिहार की सत्ता में लौटे नीतीश कुमार को चीन का न्योता दिया. इस पर नीतीश ने कहा कि समय मिलने पर वह चीन जरूर जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: