दिल्ली स्टेशन पर कारतूस मिले. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

दिल्ली स्टेशन पर कारतूस मिले.

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को .22 बोर वाले राइफलों के 1,025 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को मिजोरम राइफल्स क्लब का प्रबंधक बताया। पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर नहीं की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बुधवार सुबह उसने जब गुवाहाटी जाने वाली नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रहा था, उसी समय उसे गिरफ्तार किया गया।"पुलिस ने सभी जिंदा कारतूतों को जब्त कर लिया और व्यक्ति के खलाफ शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया, "हमारे आग्रह के बावजूद व्यक्ति ने एक्स-रे स्कैनर तले अपना बैग को रखने से इंकार कर दिया। तब हमारे जवानों को संदेह हुआ, उन्होंने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें जिंदा कारतूस पाए गए।"उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के हवाले कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: