अरुण जेटली सुषमा स्वराज रिहा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 जनवरी 2011

अरुण जेटली सुषमा स्वराज रिहा.


श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कार्यक्रम को रोकने के मद्देनजर गिरफ्तार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार और अनुराग ठाकुर को बुधवार को रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद भाजपा नेताओं ने राष्ट्र ध्वज फहराने से संबंधित एकता यात्रा को रोकने के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ठाकुर और शांता कुमार सहित भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं को भी रिहा कर दिया।

रिहा किए जाने के बाद अनुराग ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस की बसों में भर कर पंजाब के माधोपुर के पास छोड़ा गया। इसी प्रकार स्वराज एवं जेटली को पुलिस उपमहानिरीक्षक गरीब दास ने हॉलमार्क होटल से छोड़ा जहां उन्हें नजरबंद रखा गया था। रिहा होने के बाद भाजपा नेताओं ने यात्रा को बाधित करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।

सुषमा स्वराज ने कहा कि उमर एक तरफ तो श्रीनगर में तिरंगा फहराने से रोक कर अलगाववादियों को नैतिक समर्थन प्रदान कर रहे हैं, तो दूसरी ओर हमें राष्ट्र ध्वज फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कार्यक्रम समाप्त करने के बाद उन्होंने हमें रिहा किया है। हम जम्मू में उपयुक्त प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने कहा कि एकता यात्रा 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के साथ समाप्त हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: