
बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव 10 चरणों में होंगे। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 21 फरवरी को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस सम्बंध में फैसला किया गया।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव बी. के. सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 21 फरवरी को अधिसूचना जारी करने का फैसला किया गया। पहले चरण का चुनाव 20 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि इस मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 33 प्रस्ताव लाए गए। बैठक में राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित मंत्रिमंडल के करीब सभी सदस्य उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें