विश्व कप क्रिकेट का आज उदघाटन होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

विश्व कप क्रिकेट का आज उदघाटन होगा.


भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की सह मेज़बानी में होने वाले क्रिकेट विश्व कप का गुरुवार को ढाका के ऐतिहासिक बंगबंधु स्टेडियम में उदघाटन होगा. पहली बार उदघाटन समारोह बांग्लादेश में आयोजित किया जा रहा है. विश्व कप के मैच 19 फ़रवरी से खेले जाएंगे लेकिन उदघाटन समारोह उससे दो दिन पहले आयोजित किया जा रहा है. उदघाटन समारोह में तीनों मेज़बान देशों भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की सांस्कृतिक छटा से सराबोर होगा.  
उदघाटन में रॉक स्टार ब्रायन एडम्स और शंकर एहसान लॉय विश्व कप का थीम गीत 'दे घुमा के' प्रस्तुत करेंगे. समारोह में मशहूर गायिका रूना लैला, शबीना यास्मिन, मुमताज बेगम, सोनू निगम और इराज वीरारत्ने अपनी प्रस्तुतियाँ पेश करेंगे. सोनू निगम अंग्रेजी गीत 'राइज़ अप फोर ग्लोरी' प्रस्तुत करेंगे. तीनों देशों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे जिनमें तीन हज़ार से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही सभी 14 टीमों के कप्तान मौजूद रहेंगे.
दो दिन बाद शनिवार को बांग्लादेश और सह मेज़बान भारत के बीच मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में उदघाटन मैच खेला जाएगा. श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कनाडा के ख़िलाफ़ खेलकर करेगा. इस विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों के बीच 43 दिनों में कुल 49 मैच खेले जाएंगे जिनमें से 29 मैच भारत में होने हैं जबकि श्रीलंका में 12 मैचों का आयोजन होना है, बांग्लादेश को आठ मैचों की मेज़बानी मिली है.
पाकिस्तान को भी सह मेज़बान बनाया गया था लेकिन मार्च, 2009 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से मेज़बानी वापस ले ली थी. उपमहाद्वीप में पहली बार 1987 में विश्व कप का आयोजन किया गया था जब भारत और पाकिस्तान ने इसकी मेज़बानी की थी जबकि 1996 में इन दोनों देशों के अलावा श्रीलंका ने भी मेज़बानी का जिम्मा उठाया था.

कोई टिप्पणी नहीं: