पूरा बिहार मनायेगा बिहार दिवस :- नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

पूरा बिहार मनायेगा बिहार दिवस :- नीतीश

बिहार के गौरव को स्थापित करने के उद्देश्य से मनाये जाने वाला बिहार दिवस इस वर्ष गांव-गांव में मनाया जाएगा। सरकार ने 22 मार्च को मनाये जाने वाले बिहार दिवस के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

बिहार के गौरव को कायम रखने के लिए पिछले वर्ष शुरू बिहार दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम राजधानी समेत जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ गांवों में आयोजित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को बताया कि बिहार फाउंडेशन से संबद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सभी स्थानों पर बिहार दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में तो कार्यक्रम होंगे ही राजधानी के अन्य स्थानों पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पटना के कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे साथ ही लोक कला व लोक गायन की लुप्त विधा के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

इधर, राज्य के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्य के प्राथमिक विद्यालयों की दीवारों पर बिहार के गौरव से सम्बंधित चित्र और नारे लिखे किए जायेंगे तथा मध्य विद्यालयों में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: