ब्लू फिल्म कांड है जे एन यू की हकीकत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

ब्लू फिल्म कांड है जे एन यू की हकीकत.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय प्रशासन ने ब्लू फिल्म स्कैंडल मामले में दो छात्रों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में आरोपी छात्रों को जांच के लिए बुलाने पर उपस्थित होने के भी निर्देश दिए गए हैं। निलंबन का आदेश पाने वाले आरोपी कोरियन भाषा का छात्र जनार्दन व कम्प्यूटर साइंस का छात्र बलबीर है। उन्हें तत्काल छात्रावास खाली करने का आदेश जारी किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन इस मामले को पुलिस के हवाले करने की भी तैयारी में जुट गया है। ब्लू फिल्म मामले के सनसनीखेज खुल्लासे के बाद चुप्पी साधे छात्र संगठनों ने भी संयुक्त पर्चा जारी करते हुए घटना की निंदा की है।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के हॉस्टल में रहने वाले स्कूल आफ लेंग्वेज की एक छात्रा और छात्र ने आपसी रजामंदी से पैसा कमाने के लिए यह एमएमएस बनाया था, लेकिन सूत्रों का कहना है सीडी बाजार में बिक्री के लिए रखने से पहले ही एमएमएस बनाने वाले कम्प्यूटर साइंस के एक अन्य छात्र ने अपने दोस्तों को यह एमएमएस भेज दिया, जिसके चलते काफी पहले ही यह भांडा फूट गया। मगर शिकायत नहीं मिलने की दलील देते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले को दबाने के लिए लगा रहा।

1 टिप्पणी:

Dr. Zakir Ali Rajnish ने कहा…

इतनी भी खिंचाई अच्‍छी नहीं है दोस्‍त।

---------
ब्‍लॉगवाणी: एक नई शुरूआत।