बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि संगठन राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियों में कटौती के विरोध में प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2011 तथा बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी विवाद निवारण न्यायाधिकरण विधेयक 2011 को विधानसभा में पारित कर बिहार सरकार ने राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार किया है।
ललन कुमार ने कहा कि देश भर में राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियां बराबर हैं और नीतीश कुमार सरकार ने बहुमत के बल पर इनमें कटौती की कोशिश की है। प्रदेश की जनता ने इस अधिकार में कटौती के लिए बहुमत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को इन विधेयकों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि विश्वविद्यालयों के संबंध विधानसभा में पारित हुआ दोनों विधेयक काला विधेयक है। युवा कांग्रेस सरकार के इस कृत्य के बारे में जन-जन को बतायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें