योजना आयोग ने झारखंड सरकार की 15,300 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना राशि को मंजूरी दे दी है। इसमें सर्वाधिक राशि पानी, बिजली व सड़क पर खर्च होगी। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया के साथ मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा, उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुदेश महतो व विभागीय सचिवों के साथ सोमवार को दो घंटे चली बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।
सड़क, बिजली व कुछ अन्य क्षेत्रों में विकास कम था, मगर मुख्यमंत्री ने इस साल लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। मुंडा ने आयोग को बताया कि अतिरिक्त राशि से जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना व जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें