अन्ना हजारे के जन आंदोलन को अब पूरे देश में भारी समर्थन मिलने लगा है। जहां जंतर-मंतर पर अनुपम खेर, उपन्यासकार चेतन भगत, वरिष्ठ समाज सेवक और पत्रकार प्रीतीश नंदी सहित कई लोग जुड़ चुके हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे योग गुरू बाबा रामदेव भी जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। जब बाबा रामदेव ने गाया कि मेरा रंग दे बसंती चोला तो पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में डूब गया। बाबा रामदेव ने पूछा कि क्या हमारा देश आजाद है? बाबा रामदेव ने भारत माता की जय का जब जयघोष लगाया तो लोगों में गजब का जोश आ गया।
बाबा रामदेव पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिनों से भ्रमण पर निकले हैं। आज से दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। सूत्रों ने बताया कि अन्ना हजारे के इस अनशन की रणनीति स्वाभिमान आंदोलन ने जब 27 फरवरी को रामलीला मैदान में सभा की थी, तभी बन गई। उसी रणनीति के तहत बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में अलख जगाया। और अब अन्ना के साथ जंतर-मंतर पर बैठेंगे। अंतिम समय में बाबा रामदेव को बैठाकर सरकार के भ्रष्ट तंत्र को हिलाना ही इस आंदोलन की रणनीति थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें