संचार उपग्रह जीसैट-8 की सफल प्रक्षेपण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 21 मई 2011

संचार उपग्रह जीसैट-8 की सफल प्रक्षेपण.

भारत के हाईटेक संचार उपग्रह जीसैट-8 का शनिवार को फ्रेंच गुयाना के कोउरू अंतरिक्ष केंद्र से यूरोपीय प्रक्षेपण यान 'एरियनस्पेस' की सहायता से सफल प्रक्षेपण किया गया। इससे देश की डायरेक्ट-टु-होम (डीटीएच) सेवा को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस कामयाबी पर अंतरिक्ष विभाग को बधाई दी है। जीसैट-8 यूरोपीय प्रक्षेपक एरियनस्पेस के एरियन-5 रॉकेट की मदद से भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर आठ मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।

इसके साथ जापान के एसटी-2 अंतरिक्ष यान को भी भेजा गया। फ्रेंच गुयाना साउथ अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर फ्रांस का एक क्षेत्र है। प्रक्षेपण के समय जीसैट-8 उपग्रह का वजन 3,100 किलोग्राम था। यह सबसे भारी उपग्रहों में से एक है। उच्च क्षमता वाले उपग्रहों को बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मुख्यालय तैयार करता है। प्रक्षेपण पर नजर रखने वाले इसरो के दल ने इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं: