तवांग के नजदीक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का पार्थिव शरीर गुरुवार को राजधानी ईटानगर लाया गया। इस हादसे में खांडू और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
हेलिकॉप्टर में सवार सभी पाचों लोगों के पार्थिव शरीर सेला दर्रे के निकट गुरुवार सुबह दुर्घटनास्थल से बरामद किए गए। मुख्यमंत्री के सलाहकार किरण रिजीजू ने बताया, 'दोनों पायलटों के शरीर पूरी तरह झुलसे हुए हैं जिससे उनकी पहचान करना सम्भव नहीं है। उनकी पहचान के लिए मेडिकल जांच की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री के शरीर पर चोट के निशान थे लेकिन वह झुलसे नहीं थे।'
खांडू के पार्थिव शरीर को जब मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर ले जाया जा रहा था, उस समय ईटानगर की सड़कों पर हजारों लोग जमा थे। दोनों पायलटों के शव को नई दिल्ली भेज दिया गया जबकि हेलिकॉप्टर में सवार महिला और सुरक्षा अधिकारी का अंतिम सस्कार तवांग में किया जाएगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को खांडू को श्रद्धांजलि देने ईटानगर आएंगे। खांडू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृह जिले तवांग में किया जाएगा। होगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें